फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anil Panga and Harendra Kdkdi was gang robbed gas station

अनिल पैंगा और हरेंद्र खड़खड़ी गैंग ने लूटा था पेट्रोल पंप

Mon, 21 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anil Panga and Harendra Kdkdi was gang robbed gas station
जांच - फोटो : demopic
बागपत के खेकड़ा में पूर्व मंत्री डॉक्टर मेराजुद्दीन की बहन तब्बसुम के पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि वारदात को अनिल पैंगा और हरेंद्र खड़खड़ी गैंग के बदमाशों ने अंजाम दिया था। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक के अलावा लूटी गई रकम में से 25 हजार रुपये बरामद हुए है। 
विज्ञापन


  खेकड़ा थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि  पकड़ा गया आरोपी खेकड़ा क्षेत्र के गांव घिटौरा निवासी अमित पुत्र धर्म है। अमित ने अपने गाजियाबाद के लिठौरा निवासी नीसू और खड़खड़ी निवासी ओमसैन के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर फायर कर सेल्समैन से कैश लूटा था। उसके पास से बाइक, तमंचा, दो कारतूस और लूटी गई रकम में से 25 हजार रुपये बरामद हुए है। आरोपी लोनी के अनिल पैंगा गैंग का सदस्य है। जबकि फरार चल रहे आरोपी हरेंद्र खड़खड़ी गिरोह के बदमाश है। आरोपी शातिर अपराधी है। इससे पहले भी लूट की घटना में कई बार जेल जा चुके है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


 बता दे कि तब्बसुम के रटौल में स्थित पेट्रोल पंप पर 14 नवंबर की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायर कर सेल्समैन से करीब एक लाख रुपये कैश लूट लिया था। घेराबंदी होने पर बदमाश अपनी बाइक को रटौल गांव में बाग के पास छोड़कर कार से फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed