फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angry relatives surrounded Kotwali

झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से गई युवक की जान

Thu, 21 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Angry relatives surrounded Kotwali
बड़ौत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते कुलदीप के परिजन। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। झोलाछाप की लापरवाही से मंगलवार देर रात पट्टी मेहर निवासी एक युवक की जान चली गई। इससे आक्रोशित परिजनों व मोहल्लावासियों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। वहीं, चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। कोतवाली प्रभारी ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी मेहर निवासी कुलदीप (20) पुत्र उमेश कश्यप को तीन अक्तूबर को दिल्ली बस स्टैंड पर हनुमान मंदिर के समीप मारुति कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस पर कार सवार ने खुद ही कुलदीप को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजन अस्पताल पहुंचे तो कार सवार युवक मोहल्ले का ही मिला। इस पर कुलदीप के परिजनों ने खरी-खोटी सुनाई। इस पर कार सवार युवक ने कुलदीप को नगर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराने व खर्च स्वयं उठाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त कार सवार युवक ने अस्पताल से छुट्टी कराकर अपने झोलाछाप भतीजे के क्लीनिक में कुलदीप को भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बीती मंगलवार देर रात झोलाछाप की लापरवाही से कुलदीप की जान चली गई। इस पर कुलदीप के परिजन व मोहल्लेवासी क्लीनिक पहुंचे तो झोलाछाप व कार सवार युवक भाग चुके थे। इससे आक्रोशित होकर वे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख कोतवाली प्रभारी रवि रत्न उनके बीच पहुंचे और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। उधर, युवक की मौत से परिजनों मेें मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक की मां बिमलेश की तहरीर पर कार सवार देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

बड़ौत कोतवाली में कार्यवाही की मांग को लेकर विलाप करते कुलदीप के परिजन।

बड़ौत कोतवाली में कार्यवाही की मांग को लेकर विलाप करते कुलदीप के परिजन।- फोटो : BARAUT

मृतक कुलदीप का फाइल फोटो।

मृतक कुलदीप का फाइल फोटो।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed