फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angry farmers stopped weighing due to Ghatauli

घटतौली मिलने पर आक्रोशित किसानो ने हंगामा कर तौल कराई बंद, डीसीओ और सीसीओ को भी सुनाई खरी खोटी

Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers stopped weighing due to Ghatauli
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव बसी स्थित बागपत शुगर मिल के बी गन्ना तौल केंद्र पर 80 किलो की घटतौली पकडे़ जाने से आक्रोशित किसानों ने तौल बंद करा दी। वहीं, लिपिक को बंधक बनाकर हंगामा किया। किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ गन्ना आयुक्त से भी घटतौली की शिकायत की। सूचना मिलने पर डीसीओ और सीसीओ तौल केंद्र पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें भी खरीखोटी सुनाई। कांटे को दुरुस्त कराने पर शाम को तौल शुरू हुई।
विज्ञापन

गांव बसी के बी गन्ना तौल केंद्र पर सोमवार सुबह किसान ट्रैेक्टर ट्रॉलियों, भैंसा-बुग्गी में गन्ना लेकर पहुंचे। वहां घटतौली की शंका हुई। इस पर किसानों ने गन्ना लदी भैंसा-बुग्गी को धर्मकांटे पर तुलवाया। इसके बाद उसे गन्ना तौल केंद्र पर तुलवाया। उसमें 80 किलो की घटतौली मिली। इससे किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने तौल बंद कराकर लिपिक जरनेल सिंह को बंधक बना जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पोर्टल और गन्ना आयुक्त को घटतौली की शिकायत की। सूचना मिलने पर डीसीओ अनिल कुमार तथा सीसीओ राजदीप सिंह पहुंचे। किसानों ने उन्हें खरीखोटी सुनाई। सीसीओ ने मिल से मैकेनिक को बुलाया तथा कांटा दुरुस्त कराया। किसानों ने फिर से धर्मकांटे पर तुली भैंसा-बुग्गी को तुलवाया तो 70 किलो की घटतौली मिली। इसके बाद पचास पचास किलो के बाट मंगाए गए। उनसे कांटे की जांच की गई। उसमें भी घटतौली पाई गई। शाम के समय मिल से दूसरा मैकेनिक कांटे पर पहुंचा। उसने कांटे को दुरुस्त किया। इसके बाद तौल शुरू हुई। इस दौरान राजेश नैन, राजकुमार नैन, पीयूष नैन, वीरेंद्र, कृष्ण, छत्र प्रधान, पीयूष नैन, राहुल, बालेश्वर, मनीष, गुड्डू, सचिन, अमित, सुंदर, ग्राम प्रधान संजीव कुमार, राजपाल, प्रवेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed