{"_id":"60e9d0128ebc3e4aeb5f9fc8","slug":"anger-erupted-on-the-second-day-on-the-faltering-electrical-system-baraut-news-mrt546673042","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था पर दूसरे दिन भी फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था पर दूसरे दिन भी फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास, कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिनौली रोड की लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था को लेकर दूसरे दिन भी शनिवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को भी लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। ऊर्जा निगम के एक्सईएन के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
लोगों का कहना था कि पूरे नगर में बिजली व्यवस्था राम भरोस चल रही है। बिनौली रोड क्षेत्र की स्थिति ज्यादा खराब है। दो दिन से मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली सप्लाई हुई है। शुक्रवार की रात भी लोगों ने विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग को लेकर हंगामा किया था। रात्रि ही निगम के अफसरों ने जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाया था, जो शनिवार की दोपहर तक फिर से टूटकर गिर गई और बिजली व्यवस्था ठप हो गई। लोगों ने बड़ौत-बिनौली मार्ग को जाम करने का भी प्रयास किया। हालांकि एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस अवसर पर भूरा, सन्नी, रवि, मनू, राजीव, दिनेश, सत्यवीर, वीरपाल, सुधीर, मोहित शामिल रहे।