फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anger erupted against dirt

गंदगी के विरोध में फूटा महिलाओं व पुरूषों का गुस्सा नियमित रूप से सफाई न कराएं जाने पर जतायी नाराजगी

Sat, 29 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted against dirt
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीओ कार्यालय के पीछे शताब्दी नगर, पांडव नगर व दिलीप विहार मेें नियमित रूप से सफाई न होने से आबादी में संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। वहीं, कॉलोनी के बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभागीय अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इससे क्षुब्ध कॉलोनी की महिलाओं व पुरुषों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कॉलोनी में एकत्रित होकर हंगामा व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व सैनिक सतेंद्र मलिक के नेतृत्व में तीनों कॉलोनी की महिलाएं व पुरुष कॉलोनी मेें एकत्रित हुए और हंगामा-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कॉलोनी में बीते छह माह से सफाई कार्य ठप है। कॉलोनी के बीचोंबीच से गुजर रहा नाला गंदगी से अटा पड़ा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

सतेंद्र मलिक, अंजलि व ललिता का आरोप है कि कोरोना महामारी के बावजूद न तो कॉलोनी मेें नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है और न ही एक बार भी कॉलोनी मेें सैनिटाइजेशन नहीं किया गया है। जिससे कॉलोनी के बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं। वहीं, नाले की सफाई न होने से सांप निकलकर घरों में घुसने लगे हैं। उन्होंने नाले की सफाई कराए जाने की मांग उठाई। वहीं, सभासद पर भी अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में ललिता, बबली, संतरेश, रीता, संतोष, श्वेता मलिक, विनोद देवी, अंशु, नरेंद्र तोमर, टिंकू, अमित मलिक, अंजू, पवन शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि वे कॉलोनी में जाकर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed