फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angadpur team won third place in bridge competition

ब्रिज प्रतियोगिता में अंगदपुर की टीम ने तीसरा स्थान जीता

Thu, 21 Jul 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Angadpur team won third place in bridge competition
बड़ौत। अंगदपुर गांव में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नैनीताल में संपन्न हुई ऑल इंडिया माधव प्रसाद ब्रिज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली गांव की टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

गत सप्ताह रामनगर नैनीताल में ऑल इंडिया माधव प्रसाद मेमोरियल ब्रिज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रुड़की, हरिद्वार सहित अन्य जगहों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में अंगदपुर गांव की टीम ने भी प्रतिभाग किया था। अंगदपुर जौहड़ी टीम के कप्तान मुनेश शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों में नवीन कुमार, महक सिंह, मोनू कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। मौके पर सुखपाल शर्मा डायरेक्टर, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, सोहन प्रधान, प्रहलाद शर्मा प्रधान, यशवीर, डॉ. कुलप्रकाश, प्रदीप तोमर, अमित शर्मा, विपिन शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed