{"_id":"61f575693f5e4b546e1c28fa","slug":"anandpal-became-the-president-and-deepak-rathi-became-the-general-secretary-baraut-news-mrt5749878121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल अध्यक्ष और दीपक राठी बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदपाल अध्यक्ष और दीपक राठी बने महामंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवेन्यू बार एसोसिएशन चुनाव
कोषाध्यक्ष पद पर विकास को मिली जीत
कुल 141 वोटों में से डाली गई 132 वोट
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 71 वोट हासिल कर आनंद पाल तोमर दूसरी बार अध्यक्ष बने। महामंत्री पद पर दीपक राठी और कोषाध्यक्ष पद पद विकास कुमार विजयी रहे।
चुनाव अधिकारी ओमपाल सिंह तोमर की देखरेख में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए सुबह दस बजे मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसके उपरांत मतगणना की गई। आनंदपाल तोमर को 71 वोट मिली, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी तेजवीर सिंह को 57 और ब्रह्मपाल सिंह को मात्र चार वोट मिली। इस तरह आनंदपाल को अध्यक्ष घोषित किया गया। आनंदपाल तोमर दूसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि महामंत्री पद पर दीपक राठी को 81 वोट मिले, जबकि संजीव को 50 वोट मिल पाई। कोषाध्यक्ष पद पर विकास को 84 वोट मिली, जबकि प्रहलाद को 45 वोट ही मिल पाई। कुल 141 वोटों में से 132 वोट डाली गई। उधर, नवनियुक्त अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
ये चुने गए निर्विरोध
चुनाव अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह एडवोकेट, पुस्तकालय मंत्री पद पर विकास कुमार, सहसचिव पद पर मनोज कुमार दांगी, वरिष्ठ सदस्य पद पर हरवीर सिंह, राममेहर सिंह, सत्यपाल सिंह मान, कनिष्ठ सदस्य पर कैलाश चंद, मुकेश कुमार, राजन, मनोज कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया था।