फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   An open air theater will be built in Pura Mahadev, Trinetra Vatika will also be built

Baghpat News: पुरा महादेव में ओपन एयर थिएटर बनेगा, त्रिनेत्र वाटिका भी बनाई जाएगी

Thu, 11 Sep 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 11 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
An open air theater will be built in Pura Mahadev, Trinetra Vatika will also be built
पुरा महादेव में ओपन एयर थिएटर बनेगा, त्रिनेत्र वाटिका भी बनाई जाएगी की खबर से संबं​धित फोटो। बा
बागपत। ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर का 66 साल बाद जीर्णोद्धार शुरू होने वाला है। इसको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और इसके लिए ही ओपर एयर थिएटर बनेगा तो त्रिनेत्र वाटिका भी बनाई जाएगी। इसके लिए 24 करोड़ रुपये मिल गए हैं और अगले सप्ताह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पुरा महादेव में ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर है, जहां हर साल फाल्गुनी व श्रावणी मेला लगता है। इस दौरान लाखों कांवडियें जलाभिषेक करते हैं और इस मंदिर की मान्यता केवल बागपत तक नहीं बल्कि अन्य राज्यों तक है। इतनी मान्यता होने के बाद भी पुरा महादेव अभी तक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सका। अब पुरा महादेव मंदिर व आसपास की स्थिति बदलने वाली है।
विज्ञापन

मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत हुए 48 करोड़ रुपये में से 24 करोड़ रुपये मिल गए हैं और अगले सप्ताह इसका काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले मंदिर के जीर्णोद्धार की ड्राइंग सामने आई है। मंदिर के सामने की तरफ बड़ा ओपन एयर थिएटर कॉम्पलेक्स बनेगा, जहां सभी बड़े कार्यक्रम होंगे। इसके पास ही मल्टीपर्पज हॉल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब के फूलों के लिए तालाब होगा तो विश्राम गृह भी बनेगा : मंदिर भवन के पीछे की तरफ गुलाब के फूलों के लिए तालाब रहेगा। वहां आसपास बैठने के लिए हरियाली के बीच रखी जाएगी। वहां स्थाई विश्राम गृह बनवाया जाएगा। देवी-देवताओं की मूर्तियां लगवाई जाएगी और दीवारों पर भव्य पेंटिंग होगी। इनके अलावा भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काफी कार्य कराए जाएंगे।

पुरा महादेव में ओपन एयर थिएटर बनेगा, त्रिनेत्र वाटिका भी बनाई जाएगी की खबर से संबंधित फोटो। बा

पुरा महादेव में ओपन एयर थिएटर बनेगा, त्रिनेत्र वाटिका भी बनाई जाएगी की खबर से संबंधित फोटो। बा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed