{"_id":"62b35a1fa4cea80f832beb43","slug":"an-honorary-doctorate-to-kamal-of-ranchhad-baraut-news-mrt593979325","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंछाड़ के कमल कुमार को मिली डॉक्टरेट उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंछाड़ के कमल कुमार को मिली डॉक्टरेट उपाधि
विज्ञापन
डॉक्टरेट की उपाधि लिए रंछाड़ के कमल कुमार।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंछाड़ के कमल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
बिनौली। रंछाड़ गांव निवासी कमल कुमार को सामाजिक कार्यों के लिए दिल्ली की सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है।
रंछाड़ निवासी कमल तोमर ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त कर बीएससी रामपुर मनिहारन व बड़ौत के जेवी कालेज से बीपीएड, मेरठ विश्वविद्यालय से एमपीएड किया। वे इस समय सिरसली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खेल अनुदेशक पद पर कार्यरत हैं। वे पिछले कई वर्ष से विभिन्न जनपदों में सामाजिक कार्य कर रहे हैं। 19 जून को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हाल में हुए समारोह में सामाजिक कार्य के लिए उन्हें दिल्ली की सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस व प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वरा ने प्रदान की। इस उपलब्धि पर समरपाल प्रधान, सहेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रधान, एसआई ओमवीर तोमर, सुधीर तोमर, विनोद तोमर, रविंद्र हट्टी, महावीर सिंह, शाखा प्रबंधक संजीव कुमार आदि ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।