{"_id":"61799520f2b17b1e84271a5c","slug":"amit-bijwada-in-1600-meters-aki-luhara-won-the-relay-race-baraut-news-mrt5624671121","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 मीटर में अमित बिजवाड़ा, रिले रेस में अकी लुहारा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 मीटर में अमित बिजवाड़ा, रिले रेस में अकी लुहारा ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद भगत सिंह दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हिलवाडी गांव में बुधवार को शहीद भगत सिंह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास क्षेत्र के गांवों के धावकों ने प्रतिभाग किया। 1600 मीटर दौड़ में अमित बिजवाड़ा और रिले रेस में अकी लुहारा ने बाजी मारी। विजेता धावकों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बॉबी और सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में गुराना, हिलवाड़ी, बड़ावद, बड़का, वाजिदपुर, बड़ौत, मलकपुर, बावली आदि गांवों से आए धावकों ने प्रतिभाग किया। सबसे पहले 1600 मीटर दौड़ कराई गई। इसमें अमित बिजवाड़ा ने प्रथम, आदेश बिजवाड़ा ने द्वितीय व मोहित मुलसम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद रिले रेस में अकी लुहारा ने प्रथम, नौशाद रोशनगढ़ ने द्वितीय व मोहित कैड़वा कंबाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अरुण तोमर बोबी और कर्नल ब्रह्मपाल सिंह ने विजेता धावकों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रोहित तोमर गुराना, चौधरी ओमवीर सिंह, विजेंद्र गुराना, चौधरी रतन सिंह, विराज चौधरी, हैप्पी पंवार, शेखर बावली, आदित्य चौधरी आदि मौजूद रहे।