फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Aminagar Sarai outpost in-charge and SI suspended

अमीनगर सराय चौकी प्रभारी और एसआई निलंबित

Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aminagar Sarai outpost in-charge and SI suspended
- कमाला में मठ और मंदिर में डकैती होने के बाद चेकिंग में दोनों की मिली थी लापरवाही, सीओ की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- दोनों दरोगा पहले पर पहले भी हो चुकी कार्रवाई, घटना के खुलासे के लिए एसपी ने कई टीमों को लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कमाला गांव में मठ और मंदिर में हुई डकैती की घटना होने के मामले में अमीनगर सराय चौकी प्रभारी और एक एसआई पर गाज गिरी है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने दोनों को निलंबित कर दिया है। इन दोनों पर रात में चेकिंग अभियान में लापरवाही बरतने का आरोप है। सीओ की जांच के आधार पर दोनों पर कार्रवाई की गई है। इन दोनों दरोगाओं पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, डकैती की घटना के खुलासे के लिए एसपी ने कई टीमों को लगाया है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने जिले में आने के बाद रात को चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलवाया हुआ है। इसके लिए जोनल, सेक्टर, अल्फा व बीटा क्षेत्र बनाए गए है। इसके आधार पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगाकर चेकिंग कराई जाती है। इसके लिए एसपी खुद रात को सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अमीनगर सराय के चौकी प्रभारी एसआई इंतसार अली को थाना सिंघावली अहीर की बीटा टीम का चेकिंग प्रभारी बनाया गया था। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात एसआई नरेशपाल सिंह को सेक्टर टीम चेकिंग प्रभारी बनाया हुआ था। इन दोनों ने रात को चेकिंग ड्यूटी में लापरवाही बरती तो बागपत सीओ अनुज मिश्र की आख्या के आधार पर दोनों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। एसपी का कहना है कि चेकिंग ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर दोनों दरोगाओं को सस्पेंड किया गया है। चेकिंग ड्यूटी में कोई आगे भी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दाढ़ी रखने पर इंतसार को चुके सस्पेंड तो नरेशपाल हुए थे पहले लाइन हाजिर
दोनों दरोगाओं पर पहली बार कार्रवाई नहीं हुई है। एसआई इंतसार अली पहले दाढ़ी रखने पर सस्पेंड हो चुके है। पुलिस के नियमों के अनुसार उनको दाढ़ी कटवाने के लिए अफसरों ने निर्देश दिए थे और उनका पालन नहीं करने पर सस्पेंड किया गया था। दाढ़ी कटवाने पर ही बहाल किया गया था। वहीं, बड़ौत कोतवाली की बाजार चौकी प्रभारी रहे एसआई नरेश पाल सिंह को वहां से तब हटाया गया था, जब कफन से कपड़ा चोरी के मामले में हंगामा हुआ था। यहां से हटाकर निवाड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया था। मगर, अब ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उनको लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने डकैती का खुलासा करने के लिए कई टीमों को लगाया
अमीनगर सराय। कमाला गांव के जंगल में भेंडी नाथ मठ व मंदिर के महंत अन्नू नाथ को बंधक बनाकर रविवार की रात करीब छह बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाश करीब चार लाख रुपये की नकदी व सामान लूटकर ले गए थे। इस मामले के खुलासे के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने कई टीमों को लगाया गया है। एसपी ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए टीम लगी हुई है और इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए संदिग्धों से पूछताछ हो रही है तो गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed