{"_id":"60fefc868ebc3e584177cbf3","slug":"ambulance-drivers-strike-for-demands-baghpat-news-mrt549168995","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर एंबुलेंस चालकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर एंबुलेंस चालकों की हड़ताल
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एंबुलेंस के चालक व परिचालकों ने मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल कर दी है। उन्होंने ठेका व्यवस्था को समाप्त कर समान कार्य के लिए समान मानदेय की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदेश भर के एंबुलेंस चालक अपनी मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर रहे। चालकों व परिचालकों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने पुरानी कंपनी को हटाकर नई कंपनी को ठेका दे दिया है। नई कंपनी ने कर्मचारियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना था कि किसी भी सूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेका प्रथा बंद करने, एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने, 108, 102 व एनएलएस कर्मचारियों को एनएचएम में शामिल करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, कोरोना काल में शहीद हुए एंबुलेंस कर्मियों को पचास लाख की बीमा राशि का भुगतान करने की मांग की है। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर अमित चौहान, सतेंद्र यादव, सोनू, मोहित, भूपेंद्र, अमरीश मौजूद रहे।
हड़ताल से मरीज रहे परेशान
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। चालकों ने तीनों तहसील पर एक-एक एंबुलेंस इमरजेंसी के लिए चलाई गई।