फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Alleged students failed even with money

छात्रों का आरोप, पैसे लेकर भी कर दिया फेल

Tue, 06 Jul 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Alleged students failed even with money
जनता वैदिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों ने मंगलवार को जलूस निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें संस्थान में पैसे लेकर पास न करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

नीशू, दीपक, राजू, प्रवीण, सुरेनद्र, नवीन, मोहित, अक्षय आदि छात्रों का आरोप था कि प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य के कहने के बाद ही छात्रों से पास कराने के नाम पर पैसे लिए गए थे। इसकी रसीद भी उनके पास है। परीक्षा के बाद 90 प्रतिशत छात्र ऑनलाइन परीक्षा में फेल हो गए। आरोप लगाया कि संस्थान में ना तो ऑनलाइन क्लास शुरू की गई और ना ही किसी तरह का ऑडिट किया गया। संस्थान में लाखों रुपये का घोटाला किया जा चुका है। इस संबंध में प्रधानाचार्य ऋषि पाल का कहना था कि उनसे पहले रह चुके प्रधानाचार्य का यह सब किया धरा है। इसकी जांच करा कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना था कि शिकायत प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच के लिए डीआईओएस को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed