फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Alleged murder of married woman for dowry

ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Alleged murder of married woman for dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के चंदायन गांव में शनिवार रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, पति, ससुर समेत छह के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका के भाई छोटू पुत्र कल्लू निवासी नाला कांधला ने पुलिस को बताया कि गत वर्ष 25 नवंबर को उसकी बहन कमलेश की शादी चंदायन निवासी संजीव पुत्र पालेराम से हुई थी। उन्होंने खूब दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वे उसकी बहन से दहेज को लेकर आए दिन मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने एक राय होकर उसकी बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी। वहीं, उन्हें आत्महत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर मायके वाले चंदायन गांव पहुंचे तो उन्हें कमलेश की हत्या करने का शक हुआ। इसकी जानकारी बिनौली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति संजीव, ससुर पालेराम सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दबिश देकर आरोप संजीव, पालेराम को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed