{"_id":"63713f68c1965e74b278f92d","slug":"alleged-attempt-to-kill-for-dowry-kahkra-news-mrt6133784125","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने दहेज लोभी ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी ना होने पर गला दबाकर मारने के प्रयास का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने दहेज लोभी ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी ना होने पर गला दबाकर मारने के प्रयास का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर मारने के प्रयास का आरोप
खेकड़ा। नगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। वहीं, दूसरे मामले में ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों विवाहिताओं ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर निवासी विवाहिता ने रविवार को थाने में बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उस पर दहेज में डेढ़ लाख रुपये की नगदी लाने का दबाव बना रहे हैं। इनकार करने पर पहले उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं होने पर रात में सोते समय गला दबाकर मारने करने का प्रयास किया।
वहीं, ग्राम सांकरौद निवासी विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों पीड़िताओं ने पुलिस से आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बाबत सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामलों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद