{"_id":"611ab7cd8ebc3e42de7e5a2a","slug":"alleged-assault-in-ranchhad-and-insulting-the-tricolor-baraut-news-mrt552092045","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंछाड़ में मारपीट और तिरंगे का अपमान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंछाड़ में मारपीट और तिरंगे का अपमान करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंछाड़ में मारपीट और तिरंगे का अपमान करने का आरोप
बड़ौत। रंछाड़ गांव के कुछ ग्रामीण सोमवार को बाबू खान के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने वर्ग विशेष के युवकों पर बाबू खान से मारपीट करने और तिरंगे झंडे का अपमान करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तहसील में ग्रामीणों के साथ आए बाबू खान ने बताया कि वह स्वतंत्रता दिवस पर पांच तिरंगे लेकर आया था। उन्हें गांव के इंटर कॉलेज, शिव मंदिर, मस्जिद, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा और घर पर फहराना था। परिजन और उसके ही वर्ग के कुछ युवकों ने उसे तिरंगा फहराने नहीं दिया। आरोप है कि उन लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मारपीट की तथा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाबू खान ने बताया कि 2018 में वह कांवड़ लेकर आया था। तब भी उसे जान से मारने का प्रयास किया गया था। बाबू खान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। साथ ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने का भी एलान किया।
जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी
एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि रंछाड़ गांव का बाबू खान शिकायत लेकर तहसील आया था। उससे मारपीट करने, तिरंगे का अपमान और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का कोई प्रतीत नहीं हो रहा है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित बिनौली पुलिस को गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी।