{"_id":"62eeaacccc322f751c0afd96","slug":"allegations-of-corruption-in-dios-office-baraut-news-mrt6001469136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप
बड़ौत। जनता वैदिक आईटीआई स्थित जाट शिक्षा सभागार मेें शुक्रवार की रात्रि उप्र माध्यमिक शिक्षक ठकुराई गुट संघ की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। जनता इंटर कॉलेज हिलवाड़ी में प्रबंध समिति द्वारा शिक्षकों के उत्पीड़न पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज हिलवाड़ी में तैनात शिक्षकों में सचिन राठी व संजीव कुमार के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि शिक्षकों के साथ मारपीट और अभद्रता करने के मामले में कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
जिला मंत्री दीपक कुमार नैन ने कहा कि बागपत में एक वर्ष से एनपीएस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिस कारण बहुत से शिक्षकों की एनपीएस में अनियंत्रित कटौती की जा रही है। आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भ्रष्टाचार चरम पर है। बैठक में सर्वसम्मति से सितंबर के प्रथम सप्ताह में एनपीएस और भ्रष्टाचार को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुशील, चमन लाल, राजकुमार तोमर, शील तोमर, अदिति, नीलम, अजय आर्य, कमलकांत, सुरेंद्र, रमन सिंह, रवि गोयल, सचिन राठी, संजीव कुमार शामिल रहे।