फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allegation of negligence in issuing voter list

बीएलओ पर वोटर लिस्ट जारी करने में लापरवाही बरतने का आरोप

Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Allegation of negligence in issuing voter list
दोघट। निरपुड़ा के ग्रामीणों ने बीएलओ पर गांव के बजाए दूसरे स्थानों पर रहने वाले और मृतकों का नाम वोटर लिस्ट से न काटने और वोटर लिस्ट जारी करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने वोटर लिस्ट दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजपाल, चांदवीर, ओमवीर, तनवीर, जमनादास आदि का कहना है कि निरपुड़ा गांव का बूथ नंबर 201 जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में है। पिछले पांच साल में इस बूथ के लगभग 50-60 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और लगभग दो सौ मतदाता दूसरे स्थानों पर रहते हैं। इसके बावजूद इनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल हैं। बूथ के मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में बीएलओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से वोटर लिस्ट दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed