फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allegation of discrimination in interview of yoga instructor, uproar

योग प्रशिक्षक के साक्षात्कार में भेदभाव का आरोप, हंगामा

Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Allegation of discrimination in interview of yoga instructor, uproar
बागपत विकास भवन में योग प्रशिक्षक पद के लिए साक्षात्कार लेते अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। विकास भवन में सोमवार को योग प्रशिक्षक व सहायक पद के लिए साक्षात्कार में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने गलत तरीके से साक्षात्कार में शामिल नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बागपत में खुलने वाले योगा वेलनेस सेंटर के लिए योगा प्रशिक्षक व सहायक की नियुक्ति के लिए जिलेभर से 36 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जो सोमवार की सुबह साक्षात्कार देने के लिए विकास भवन पहुंचे। टांडा गांव के अमित व अन्य ने बताया कि साक्षात्कार से पहले उन्हें शार्ट लिस्ट होना बताया गया। उन्होंने बताया कि सभी दस्तावेज देने के बाद भी उनका साक्षात्कार नहीं लिया गया। जिससे उनमें आक्रोश है। साथ ही कुछ अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर शिकायत भी की। उधर सीडीओ, योगा प्रधानाध्यापक, जिला होम्योपैथी अधिकारी, जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी मोनिका गुप्ता ने प्रशिक्षक व सहायक के लिए 18 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और योग कराकर आसन के बारे में जानकारी ली। उनका कहना है कि नियमों के अनुसार साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed