फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   All three accused who made inflammatory remarks at Lakshyagriha sent to jail

Baghpat News: लाक्षागृह पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले तीनों आरोपी जेल भेजे

Fri, 09 Feb 2024 03:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 09 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
All three accused who made inflammatory remarks at Lakshyagriha sent to jail
बागपत, बिनौली। बरनावा के ऐतिहासिक लाक्षागृह पर न्यायालय का फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महाभारत कालीन ऐतिहासिक टीले लाक्षागृह को शेख बदरुद्दीन की दरगाह व कब्रिस्तान बताने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दी। जमीन पर हिंदू पक्ष को मालिकाना हक दिया। इस मामले में बरनावा गांव के रहने वाले आसिफ, शाकिब, अबरार ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी कर दी। जिसका पता चलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

- सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की
बिनौली। थाना परिसर में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक हुई। जहां दोनों संप्रदायों के धर्म गुरुओं ने लाक्षागृह प्रकरण में न्यायालय का फैसला आने के बाद शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर सीओ विजय चौधरी ने कहा कि बरनावा क्षेत्र सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने दोनों संप्रदाय के लोगों से शांति बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, मौलाना मोहमद मोमीन, गुलजार, महताब, हनीफ, तहसीम, शाबिर, यूसुफ, हाफिज हामिद, जनेश्वर, सूरज गुर्जर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed