UP: डीएम का आदेश, जिले में 28 और 29 दिसंबर को बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आज नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन
Baghpat News : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ठंड अधिक होने के चलते 28 से 29 दिसंबर तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले में कोहरे के कारण बुधवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। सर्दी के सितम के चलते सड़कों पर भी आवाजाही कम देखने को मिली। सर्दी को लेकर अगले दो दिन का रेड अलर्ट जारी हो गया।
घने कोहरे के चलते बुधवार की सुबह सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। लेकिन दोपहर तक भी कोहरे ने राहत नहीं दी और दोपहर बाद फिर से कोहरा बढ़ने लगा। इस तरह दिनभर कोहरा छाया रहने के कारण तापमान भी काफी कम रहा। जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया तो अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से राहत के लिए लोगों को धूप निकलने की उम्मीद थी, लेकिन दिनभर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए।
यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग
स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ठंड अधिक होने के चलते तापमान लगातार गिर रहा है और कोहरा भी अधिक होने लगा है, जिससे छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 28 व 29 दिसंबर तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रहेंगे और कोई विद्यालय खुला मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा