फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Alert regarding Friday prayers, DM-SP marched on foot

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, डीएम-एसपी ने पैदल मार्च किया

Thu, 16 Jun 2022 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Alert regarding Friday prayers, DM-SP marched on foot
बागपत के पुराना कस्बे में फ्लैग मार्च के दौरान धर्मगुरूओं से वार्ता करते एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को डीएम, एसपी ने अलग-अलग जगहों पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की।

बागपत में बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया जहां डीएम व एसपी ने मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से बातचीत की और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी मस्जिदों के बाहर व आसपास पुलिसबल तैनात रहेगा और अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि जिलेभर में चप्पे चप्पे पर पुलिस अलर्ट रहेगी। एसपी के अनुसार जुमे की नमाज पर सुरक्षा की दृष्टि से जिले को चार जोन व 11 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है।

बागपत के पुराना कस्बे में पुलिसफोर्स के साथ निरीक्षण करते डीएम व एसपी

बागपत के पुराना कस्बे में पुलिसफोर्स के साथ निरीक्षण करते डीएम व एसपी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed