{"_id":"60660f788ebc3e8cf75e81ab","slug":"alcoholics-created-a-furore-in-the-quraishian-locality-baraut-news-mrt532581846","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशियान मोहल्ले में शराबियों ने मचाया तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशियान मोहल्ले में शराबियों ने मचाया तांडव
विज्ञापन

बड़ौत। कुरैशियान मोहल्ले में बुधवार की रात्रि में शराबियों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान मोहल्ले की महिलाओं और युवकों ने शराबियों का विरोध किया तो शराबियों ने घर में घुसकर महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट की और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर दी।
घायलों में रेशमा पत्नी शाहिद, गुल्लो पत्नी शहजाद और साहिब पुत्र शाहिद शामिल हैं। बताया बुधवार की रात्रि में कुछ लोग मोहल्ले में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद शराबियों ने गालियां देना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर जब रेशमा, गुल्लो और साहिब ने विरोध किया तो शराबी उनके घर में घुसे और लात-घुसों व बेल्टों से हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग उधर दौड़े तो शराब वहां से भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित साहिब के पिता शाहिद ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल ने कहा तहरीर पर जांच की जा रही है।