फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akhilesh Yadav pays tribute to Chaudhary Ajit Singh

अखिलेश यादव ने चौधरी अजित सिंह को दी श्रद्धांजलि

Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav pays tribute to Chaudhary Ajit Singh
दिल्ली में जयंत चौधरी के आवास पर चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि देते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश य? - फोटो : BAGHPAT
विधानसभा चुनाव को लेकर जयंत चौधरी से की मंत्रणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से दिल्ली में उनके आवास पर मिले। उन्होंने चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि भी दी। साथ ही दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा भी की।
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा और रालोद का गठबंधन तय हो चुका है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश में रथ यात्राएं निकाल रहे हैं। वहीं, जयंत चौधरी लगातार रालोद का कुनबा बढ़ाने में जुटे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके नेतृत्व में लगातार दूसरी पार्टियों के नेता बड़ी संख्या में रालोद में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की दिल्ली में मुलाकात के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेता आगामी दिनों में चुनाव की जबरदस्त तैयारियों में जुटने वाले हैं।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन रचेगा इतिहास
फोटो - 15
अग्रवाल मंडी टटीरी। ग्लोबल कालेज गौरीपुर मीतली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीतली के पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह व संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य मास्टर रमेश कुशवाह ने किया। रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि सपा रालोद महागठबंधन उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगा। जिला अध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि रालोद किसी भी वर्ग का उत्पीड़न नहीं होने देगी। समारोह में पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर व नीरज पंडित ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर का ढोल नगाड़ा और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अशोक चौहान, सोनू, मोहित उदयवीर सिंह ,चरण सिंह, भाकियू नेता ठाकुर तेजपाल, धनपाल अजयवीर, तेजपाल, संजय प्रधान, जयवीर सिंह रालोद और भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed