फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agriculture department issued an alert regarding grasshopper team

टिड्डी दल को लेकर कृर्षि विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sat, 23 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department issued an alert regarding grasshopper team
बागपत। टिड्डी दल को रोकने के लिए कृषि विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। टिड्डी दल कुछ ही घंटों में फसल को चट कर जाता है। टिड्डी दल का आक्रमण होने पर जिला व प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए है। किसान हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
विज्ञापन

कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि टिड्डी दल की प्रदेश में आने की संभावना है। इसके लिए सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। बताया कि टिड्डी दल में करोड़ों की संख्या में दो से ढाई इंच के पीले रंग के कीट होते है, जो कुछ ही घंटों में फसल को खा जाते है। ड्रम, ढोल, टीन के डिब्बे बजाने से कीट को भगाया जा सकता है। इसके अलावा रात्रि में 12 बजे से सुबह छह बजे तक क्लोरोपाइरीफॉस 20 प्रति, क्यूनॉलफॉस 1.5 प्रति, फैनीट्रोथियोन 50 ईसी या मैलाथियान 96 प्रति, यूएलबी में से किसी एक रयायन का घोल बनाकर छिड़काव करने से भी टिड्डी दल से फसलों को बचाया जा सकता है। टिड्डी आक्रमण की दशा में जनपद स्तर पर 0121-2220100 और प्रदेश स्तर पर 0522-2732063 को कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कर समस्या का समाधान करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed