{"_id":"5ef7989d8ebc3e42ce0b6342","slug":"agriculture-department-alert-on-locust-party-attack-baghpat-news-mrt4884611195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल के हमले को लेकर कृषि विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल के हमले को लेकर कृषि विभाग अलर्ट
विज्ञापन
बागपत। टिड्डी दल कुछ ही घंटों में फसल को खा जाता है। टिड्डी दल को रोकने के लिए कृषि विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश और जिला स्तर पर टिड्डी दल को रोकने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। किसान हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
टिड्डी दल का अलीगढ़ में प्रवेश कर चुका है। दल की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। इससे जिले में भी टिड्डी दल के प्रवेश करने की संभावनाएं हैं। टिड्डी दल में करोड़ों की संख्या में दो से ढाई इंच के पीले रंग के कीट होते हैं, जो कुछ ही घंटों में फसल को खा जाते है। कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि टिड्डी दल के लिए सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि ड्रम, ढोल, टीन के डिब्बे बजाने से कीट को भगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रात्रि में 12 बजे से सुबह छह बजे तक क्लोरोपाईरीफॉस 20 प्रति, क्यूनॉलफॉस 1.5 प्रति, फैनीट्रोथियोन 50 ईसी या मैलाथियान 96 प्रति, यूएलबी में से किसी एक रयायन का घोल बनाकर छिड़काव करने से भी टिड्डी दल से फसलों को बचाया जा सकता है। टिड्डी आक्रमण की दशा में जनपद स्तर पर 0121-2220100 व प्रदेश स्तर पर 0522-2732063 को कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।