{"_id":"6337319ca05b1e551073fe1c","slug":"agrasen-procession-taken-out-with-pomp-baraut-news-mrt607635896","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ निकाली गई अग्रसेन शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ निकाली गई अग्रसेन शोभायात्रा
विज्ञापन
बड़ौत में महाराजा अग्रसैन की 5146 वीं जयंती पर शोभायात्रा में शामिल झांकी ।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। अग्रसेन भवन कोताना रोड पर शुक्रवार को अग्रवाल महासंघ के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोहा।
उद्घाटन रामवतार जिंदल द्वारा किया। कुलदेवी लक्ष्मी पूजन राकेश कुमार गर्ग, दीप प्रज्ज्वलन नवीन गोयल, झंडारोहण डॉ. राजीव गुप्ता, आरती एवं शृंगार आकाश बंसल द्वारा किया। रथ में सारथी के रूप में बैठने का सौभाग्य प्रमोद कुमार गुप्ता, चंवर ढुलाने का सौभाग्य अंकित अग्रवाल, प्रिंस गुप्ता को प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वर दयाल गोयल, विशिष्ट अतिथि रामभरोसे लाल, डॉ. योगेश जिंदल, संजय गर्ग आदि शामिल रहे। दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन से शुरू होकर यह शोभायात्रा कोताना रोड, मुख्य बाजार, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, सारंग सिनेमा मार्ग, गांधी रोड होते हुए पंचवटी मंदिर वैष्णव धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म पताका लेकर समाज के लोग चल रहे थे। उसके पीछे ताशा पार्टी भजन गाते हुए आगे बढ़ रही थी। शोभायात्रा में अट्ठारह गोत्रों के लिए अट्ठारह घोड़ों पर सवार स्कूली बच्चे, भगवान गणेश, राम दरबार, राधा-कृष्ण, काली अखाड़ा, हनुमान व भूत पिसाच, देशभक्ति झांकी, मां वैष्णो देवी, कृष्ण-सुदामा, शिव तांडव के अलावा बाहर से आए कलाकारों की झांकियां भी 12 बैंडों के बीच में चल रही थी। सबसे पीछे रथ पर अष्टधातु से निर्मित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा सवार थी जिसकी जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम में समाज के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया। मौके पर युगल किशोर गर्ग, संजय गोयल, बिट्टू गर्ग, ब्रह्मसिंह गोयल, शिव कुमार गोयल, राहुल गर्ग, राजीव गुप्ता, जयकुमार गोयल, सत्यपाल अग्रवाल, हंसराज गुप्ता, सीताराम गोयल, हरीश मोहन अग्रवाल, राजेश गुप्ता आदि का सहयोग रहा।