{"_id":"5e6d284d8ebc3ea8057f7004","slug":"aggravated-in-a-minor-dispute-and-a-fight-in-doja-baraut-news-mrt473487412","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में बुढ़ेड़ा और दोज्जा में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में बुढ़ेड़ा और दोज्जा में हुई मारपीट
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के बुढे़ड़ा और दोज्जा गांव में शनिवार को मारपीट की घटनाएं हुई। इसमें चार महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। सभी घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के गांव दोज्जा में मामूली कहासुनी को लेकर सबदर पुत्र मेजर पक्ष के लोगों ने अख्तर पुत्र रमजान के परिवार के लोगों व महिलाओं के साथ मारपीट की। इसमें अख्तर पुत्र रमजान, हामिद, इमरान और रिजवान पुत्र अख्तर, शबीना पत्नी अख्तर, शीबा पत्नी शाहरुख घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को सरकारी अस्पताल बिनौली में भर्ती कराया। इस संबंध में अख्तर ने थाने में सबदर पक्ष के चार लोगों के नामजद तहरीर दी ।
दूसरी ओर क्षेत्र के गांव बुढे़डा में आसपास के रहने परिवारों में कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कर दिया। कुछ देर बाद एक पक्ष के दो युवकों ने मकान में घुसकर लोकेश, रिंकू, शीला और कृष्णा को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में सूरजपाल पुत्र रमेश ने दो के नामजद कर तहरीर दी। घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। पुलिस दोनों मामलों की जांच पड़ताल कर रही है।