फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates said that BJP government should withdraw black law

अधिवक्ताओं ने कहा कि काले कानून को वापस लें भाजपा सरकार

Fri, 04 Dec 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Advocates said that BJP government should withdraw black law
कृषि कानून के विरोध में बागपत कचहरी में अधिवक्ताओं को संबोधित करते जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध? - फोटो : BAGHPAT
दिल्ली में धरना स्थल पर किसानों के समर्थन के लिए पहुंचे वकील
विज्ञापन

बागपत। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक में किसान आंदोलन का समर्थन किया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी हैं। किसानों की मांगे पूरी होनी चाहिए। कानून को भाजपा सरकार वापस लें।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसानों ने जो मांग उठाई है, पूरी तरह से जायज है। देश का किसान केंद्र सरकार के तीनों काले कानून के विरोध में लामबंद है। केंद्र सरकार किसानों को उत्पीड़न कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अंग्रेजों से भी बढ़कर अत्याचार कर रही है। सरकार को किसानों के बजाए पूंजीपतियों के संरक्षण की चिंता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता दिल्ली धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का सहयोग करेंगे। बैठक में पूर्व डीजीसी केपी सिंह, मूलचंद यादव, देवेंद्र आर्य, पूर्व महामंत्री नरेंद्र मान, खलील अहमद, पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर, प्रदीप नैन, इफ्तखार हसन, राजकुमार त्यागी, लोकेंद्र तोमर सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता
बागपत। दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने वालों में कुलदीप प्रधान, गजेंद्र, दयाचंद, टेकराम, अनुज व बाबू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को बांटा खाना, फल और दूध
बागपत। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता सिंघु बॉर्डर किसानों के धरने पर पहुंचे। उन्होंने कृषि कानून के विरोध में धरना दे रहे किसानों को खाना, फल व दूध वितरित किया। पूर्व मंत्री तराबुद्दीन चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित, नीटू सभासद, प्रमोद विश्वकर्मा, सुशील, रविंद्र, राधे गुर्जर, सुनील यादव, नूर मोहम्मद, कर्मवीर प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed