फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates demonstrated against the inspector

अधिवक्ताओं ने किया दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated against the inspector
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत/खेकड़ा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। खेकड़ा तहसील में कार्यरत अधिवक्ता मुकेश यादव से अभद्रता करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद पाल तोमर ने कहा कि यदि जल्द ही दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई, अधिवक्ता आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र राठी, अरुण मलिक, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सत्यपाल मान, धीरेंद्र जैन, हरेंद्र तोमर, विजय शर्मा, सागर, रोहित, शौकेंद्र राणा शामिल रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा में तहसील न्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने उपनिरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा कि जब तक उपनिरीक्षक को निलंबित नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed