{"_id":"677bc989b16e8800960653a5","slug":"ados-of-baghpat-and-binauli-are-not-doing-the-work-and-are-paying-rs-12-lakhs-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124489-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत व बिनौली के एडीओ नहीं कर रहे कार्यों के 12 लाख रुपये का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत व बिनौली के एडीओ नहीं कर रहे कार्यों के 12 लाख रुपये का भुगतान
विज्ञापन
-डीपीआरओ के कई बार पत्र लिखने के बाद भी नहीं दिखाई जा रही रुचि, वर्ष 2021 में किया था पंचायतों में कार्य
-बिनौली के चिरचिटा का आठ लाख, दरकावदा में तीन लाख और फैजपुर निनाना में सवा लाख रुपये का है बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत व बिनौली के एडीओ गांवों में हुए विकास कार्यों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। डीपीआरओ के कई बार पत्र लिखने के बाद भी ठेकेदार का 13 लाख रुपये से अधिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे सीएम डैश बोर्ड पर रैंकिंग पर असर पड़ रहा है। डीपीआरओ ने फिर से दोनों ब्लॉक के एडीओ व बीडीओ को पत्र लिखकर भुगतान कराने के लिए कहा है।
बागपत व बिनौली के ब्लॉक में तीन फर्म ने वर्ष 2021 में तीन गांव में विकास कार्य कराए थे। बिनौली ब्लॉक के चिरचिटा में तीन मार्गों पर इंटरलॉकिंग पर सात लाख 98 हजार 470 रुपये का कार्य किया था। इसके अलावा सिरसलगढ़ गांव में आरसीसी सेंटर निर्माण पर पांच लाख 38 हजार 434 रुपये का कार्य किया था। इसमें से दो लाख का भुगतान करने के बाद अभी तक भुगतान नहीं किया गया। फर्म का तीन लाख 38 हजार 434 रुपये बकाया है। वहीं बागपत ब्लॉक के फैजपुर निनाना गांव में रंगाई पुताई का कार्य, दीवारों पर पेंटिंग का सवा लाख रुपये से कार्य किया गया था, जो अभी तक नहीं हुआ। डीपीआरओ अरुण अत्री ने बताया कि दोनों ब्लॉक के एडीओ को कई बार भुगतान कराने के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक भी ठेकेदार का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने दोनों ब्लॉक के एडीओ को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि वह जल्द ठेकेदार का भुगतान करें। यदि भुगतान नहीं किया जाता है तो संबंधित एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीएम व सीडीओ को भी इससे अवगत करा दिया है।