{"_id":"5f19d1b18ebc3e63af6cb4c1","slug":"admission-of-teachers-to-dios-office-prohibited-baghpat-news-mrt492584522","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय में शिक्षकों का प्रवेश वर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय में शिक्षकों का प्रवेश वर्जित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम के निर्देश पर शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच होने तक की गई व्यवस्था
डीआईओएस कार्यालय पर चस्पा किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। कार्यालय में नोटिस चस्पा कर इस संबंध में हिदायत दी गई है। कहा गया है कि यदि कोई शिक्षक अथवा शिक्षिका कार्यालय में प्रवेश करती है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
जिले में राजकीय, माध्यमिक एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को 17 जुलाई तक अपने समस्त प्रमाण पत्रों की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी जिला विद्यालय कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। जिले में 94 विद्यालयों के 900 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होनी है। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में उपशिक्षा निदेशक मेरठ मंडल, एडीएम अमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह के अलावा एक राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व एक सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रवेश बंद कर दिया गया है। इस संबंध में कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने बताया कि एडीएम अमित कुमार के निर्देशों पर प्रमाण पत्रों की जांच पूरी होने तक कार्यालय में शिक्षकों का प्रवेश वर्जित है। कार्यालय में नोटिस चस्पा करा दिया गया है। इसके बावजूद अगर कोई शिक्षक अथवा शिक्षिका कार्यालय में प्रवेश करेगी तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को बोर्ड को भेजे जाएगा डाटा
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने बताया कि जिले के सभी सहायता प्राप्त, राजकीय व संस्कृत बोर्ड के शिक्षकों ने कार्यालय में अपने प्रमाण पत्र जमा कर दिए है। शनिवार को शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए संबधित डाटा बोर्ड एवं विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा।
जिले के विद्यालयों एवं शिक्षकों का ब्योरा
स्कूल संख्या शिक्षक
सहायता प्राप्त विद्यालय 71 776
राजकीय विद्यालय 19 90
संस्कृत विद्यालय 03 3
कुल 91 879
जिले को आयोग से मिले 35 शिक्षक
बागपत। जिले में आयोग से चयनित हुए माध्यमिक विद्यालयों के लिए 35 शिक्षक मिले है। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय कार्यालय से शिक्षकों को डाक के माध्यम से उनके नियुक्ति पत्र भेजे गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आयोग की ओर से जिले को गणित, कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भूगोल के 35 शिक्षक चयनित किए गए। शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सभी शिक्षकों को डाक के माध्यम से उनके पते पर नियुक्ति पत्र भेजे जा रहे है।