{"_id":"60dcb0968ebc3e4cd97ba7fc","slug":"administration-s-bulldozer-run-on-the-madrassa-being-built-on-the-pond-baraut-news-mrt5452462177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर बनाए जा रहे मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर बनाए जा रहे मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
बड़ौत के बड़का गांव में तालाब पर अवैध रूप से बने मदरसे को धवस्त करती जेसीबी मशीन।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़का गांव का मामला, लोगों की तहसील कर्मचारियों के साथ नोकझोंक, हंगामा
सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने सख्ती कर तुड़वाया निर्माण, तैनात की गई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़का गांव स्थित तालाब पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मदरसे को बुधवार को प्रशासन ने सख्ती के साथ तुड़वा दिया। इस दौरान तहसील कर्मियों के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती के साथ कार्रवाई कराई। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
तहसीलदार प्रदीप को शिकायत मिली थी कि बड़का गांव स्थित तालाब पर अवैध कब्जा कर मदरसे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। तहसीलदार ने तहसील कर्मियों को भेजा और निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए। इस पर तहसील कर्मी गांव पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवाते हुए तालाब की भूमि कब्जामुक्त कराने लगे। कार्रवाई होते देख बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे गए और कार्रवाई का विरोध किया। तहसील कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ने की सूचना पर तहसीलदार प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे औरलोगों को सख्ती के साथ वहां से हटाया। इसके बाद निर्माण कार्य को ध्वस्त किया। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस संबंध में तहसीलदार प्रदीप कुमार का कहना था कि शिकायत पर बड़का गांव में तालाब पर किए जा रहे मदरसे के अवैध निर्माण को हटवाया गया है।