{"_id":"62d84bd97df4fb6fc84d1951","slug":"adm-and-bsa-conducted-investigation-against-the-school-baraut-news-mrt5978323117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम और बीएसए ने स्कूल के खिलाफ बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम और बीएसए ने स्कूल के खिलाफ बैठाई जांच
विज्ञापन
बड़ौत। स्कूल वैन में बच्चों से धक्का लगाने के मामले में डीएम ने एडीएम और बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद एडीएम और बीएसए ने प्रकरण में जांच बैठा दी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
बिजरौल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्कूल वैन के खराब होने और वैन में बच्चों द्वारा धक्का लगाने की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। बताया जा रहा है कि यह मामला शिक्षा विभाग के पास भी पहुंचा था, लेकिन शिक्षा विभाग ने वायरल वीडियो की जांच करना तक उचित नहीं समझा। सोशल मीडिया पर जिस स्कूल वैन की वीडियो व फोटो वायरल हो रहे हैं, वह डिवाइन ग्लोबल एकेडमी छपरौली रोड की बताई जा रही है। हालांकि स्कूल के प्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा ने विद्यालय की स्कूल वैन न होने की बात कही है। अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की नींद टूटी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम अमित कुमार और प्रभारी बीएसए प्रकाश चंद को कार्रवाई के लिए कहा है।
डीएम के आदेशों पर दोनों ही अधिकारियों ने इस प्रकरण की जांच बैठा दी है। जहां एडीएम ने स्कूल के वाहन की फिटनेस जांच के लिए एआरटीओ को निर्देशित कर दिया गया है। वहीं प्रभारी एबीएसए प्रकाश चंद ने इसकी जांच एबीएसए वंदना सैनी को सौंपी है।
विज्ञापन
प्रभारी बीएसए प्रकाश चंद ने बताया कि डीएम व एडीएम के आदेशों पर स्कूल वैन में धक्का लगाने के मामले में एबीएसए वंदना सैनी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।