एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने हेलिकॉप्टर से किया पुरा महादेव में कांवड़ मेले का निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा महादेव मंदिर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर यहां कांवड़ियों के पहुंचकर भगवान शिव के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर परिसर में बुधवार सुबह से तीन दिवसीय कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने बुधवार को मेले का हेलिकॉप्टर से निरीक्षण किया। आज से शुरू हुए इस मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं :-
बागपत के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार से ही शिवभक्तों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो गया। यहां लाखों की संख्या में श्रद्घालु शिवलिंग पर जल चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से भक्तों की कांवड़ यात्रा पूर्ण होती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
हर साल गांव में कांवड़ मेले का विशेष आयोजन किया जाता है। इस बार मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी सिलसिले में एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने मेले में सुरक्षा इंतजामों का हेलिकॉप्टर से जायजा लिया।
सीसीटीवी से होगी मेले की निगरानी
गौरतलब है कि पुलिस-प्रशासन ने मेला क्षेत्र को छह जोन और 12 सेक्टर में बांट दिया हैं। पुलिस, पीएसी, आरएएफ और एटीएसपुरा गांव में डेरा डाले हुए हैं। इस ऐतिहासिक मंदिर पर आठ से 10 अगस्त तक कांवड़ मेले का आयोजन किया जाएगा।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा और निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जलाभिषेक के लिए मंदिर में प्रवेश और निकासी प्वाइंट पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। कांवड़िए यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं।