फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Additional Director did district hospital tax inspection

स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक ने किया जिला अस्पताल कर निरीक्षण

Thu, 28 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Additional Director did district hospital tax inspection
बागपत जिला अस्पताल में निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक डॉ.संगीता गुप्ता - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की स्थिति, पंजीकरण केंद्र, औषधि वितरण केंद्र के अतिरिक्त पेयजल, अग्नि शमन यंत्र और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस और चिकित्सकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कर लोगों का उपचार करने के निर्देश दिए।

अपर निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने जिला अस्पताल के पर्ची पंजीकरण केंद्र, पेयजल व्यवस्था, अग्नि शमन यंत्रों की एक्सपायरी डेट की जांच करने के अतिरिक्त अस्पताल में सफाई व्यवस्था और चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएस डॉ. एसके चौधरी व चिकित्सकों को मरीजों के उपचार के दौरान मास्क व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने तथा उपचार कराने के लिए आने वाले लोगों को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed