{"_id":"633732e5a79dc10f740c6466","slug":"added-connections-of-schools-department-will-deposit-the-bill-baghpat-news-mrt6076370179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के जोड़े गए बिजली कनेक्शन, बिल जमा कराएगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के जोड़े गए बिजली कनेक्शन, बिल जमा कराएगा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गांगनौली के स्कूलों के बिजली कनेक्शन काटे जाने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी की खबर प्रकाशित हुई तो शुक्रवार को कनेक्शन जोड़ दिए गए। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि शिक्षा विभाग जल्द ही बिजली का बकाया बिल जमा कराएगा। जिससे अन्य स्कूलों के कनेक्शन काटने की स्थिति पैदा नहीं हो सके।
शिक्षा विभाग पर एक करोड़ 21 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। ऐसे भी स्कूल है, जिनका तीन लाख रुपये तक बिल बकाया है। बिजली बिल बकाया होने के कारण ही विद्युत निगम के अधिकारियों ने गांगनौली गांव के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों के कनेक्शन काट दिए थे। जिससे वहां कक्षाओं में बिना पंखे के विद्यार्थियों के लिए बैठना मुश्किल हो गया और टंकी में पानी भी नहीं होने से पेयजल तक की किल्लत हो गई।
यह मामला अमर उजाला ने उठाया तो डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को स्कूलों के कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए। जिसके बाद स्कूलों के कनेक्शन जोड़े गए और शिक्षा विभाग ने जल्द बिल जमा कराने की बात कही। शुक्रवार को गांगनौली के स्कूलों में विद्यार्थियों को बिजली कनेक्शन जोड़े जाने से काफी राहत मिली।