फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action will be taken if garbage is dumped on the lake shore and main road

तालाब किनारे और मुख्य मार्ग पर कूड़ा डाला तो होगी कार्रवाई

Sun, 09 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if garbage is dumped on the lake shore and main road
- सीडीओ गांव पहुंचे तो नदारद मिले सेक्रेटरी व सफाई कर्मी, एक माह का वेतन रोका
विज्ञापन

बागपत। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15 अगस्त तक चलने वाले साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को नैथला गांव में प्लास्टिक एकत्रीकरण एवं पृथकीकरण अभियान चलाया गया। सीडीओ ने ग्राम सचिव व सफाई कर्मी के अनुपस्थित होने पर उसका एक माह का वेतन रोकने तथा तालाब किनारे व मुख्य मार्गों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक नरेंद्र उज्जवल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रभारी सीडीओ हुबलाल, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रभारी सीडीओ ने गांव के गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर संबधित अधिकारियों को आश्रय स्थल के मुख्य गेट, पशुओं की खोर व खड़ंजे व गोबर गैस का शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान को निर्मित पंचायतघर तथा सामुदायिक शौचालयों में रोशनदान लगवाने तथा ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। लोगों को अपनी गली-मौहल्लों में सफाई व्यवस्था रखने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed