{"_id":"68c9b011c42f51d562002bd7","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-make-fake-high-security-number-plates-baghpat-news-c-30-1-sah1001-158761-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
Wed, 17 Sep 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर।फर्जी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रे्शन प्लेट बनाने और लगाने वालों पर परिवहन विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है। अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन ने सभी एआरटीओ प्रवर्तन को फर्जी नंबर प्लेट बनाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग जिले में विशेष अभियान चलाएगा।
दरअसल, गोरखपुर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रे्शन प्लेट अधिकृत वेंडरों के अलावा स्थानीय स्तर पर फर्जी तरीके से बनाकर लगाने का मामला सामने आया है। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आरोपियों के लिए भी एक आसान रास्ता बन जाता है, जिससे वह अपराध करके बच निकलते हैं।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी नंबर प्लेट बनाने और लगाने में संलिप्त पाया गया। अपर परिवहन आयुक्त ने सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। पत्र जारी होने के बाद विभाग सक्रिय होगा। जिले में प्रशासन, परिवहन और पुलिस की एक संयुक्त कमेटी गठित होगी।