फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   acmo aligate

महिला एसीएमओ ने पूर्व विधायक पर लगाया अभद्रता का आरोप

Mon, 07 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
acmo aligate
महिला एसीएमओ ने पूर्व विधायक पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत के मेट्रो हॉस्पिटल को सील किए जाने के मामले में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी पर महिला एसीएमओ ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह का आरोप है कि पूर्व विधायक ने धमकी भरे लहजे में उनसे कहा कि अस्पताल को सील करना गलत है। कल हॉस्पिटल वाले अगर आपका पीछा करेंगे, तब क्या करोगी। वहीं पूर्व विधायक ने आरोपों को गलत बताया है।
एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि बड़ौत के मेट्रो हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के संचालक के समर्थन में सोमवार को पूर्व रालोद विधायक वीरपाल राठी उनसे मिलने पहुंचे थे। इससे पहले विधायक ने रविवार को मोबाइल पर भी हॉस्पिटल को सील नहीं करने की सिफारिश की थी। आरोप है कि पूर्व विधायक ने धमकी भरे लहजे में मोबाइल पर और मिलकर कहा कि फर्जी शिकायत पर अस्पताल सील किया गया है। ऐसे में तो अब हॉस्पिटल वाले आपका पीछा करेंगे, फिर आप क्या करोगी। पूर्व विधायक के ऑफिस से जाने के बाद एसीएमओ ने प्रकरण की जानकारी सीएमओ डॉ. आरके टंडन को दी है। सीएमओ ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

मैंने कोई गलत बात नहीं कही : वीरपाल राठी
पूर्व विधायक वीरपाल राठी का कहना है कि मैंने कोई गलत बात नहीं की है। मेरी मंशा यह थी कि फर्जी शिकायतों पर अगर कार्रवाई होगी तो कल जिले के हॉस्पिटल संचालक भी आपकी शिकायत करेंगे। इसलिए सच्चाई का साथ देते हुए इंसाफ करें। एसीएमओ मेरी बेटी के समान हैं। मकसद सिर्फ सच्चाई से अवगत कराना था, गलत तरीके से अस्पताल को सील किया गया है। मेरा मकसद किसी को धमकाना नहीं है। मेरी बात को गलत समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ ने दी है जानकारी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि एसीएमओ ने मुझे प्रकरण की जानकारी दी है। मोबाइल पर एसीएमओ को पूर्व विधायक के नाम से कॉल आई थी, इसकी जांच कराई जाएगी। विधायक मिलने के लिए भी आए थे, मेरी जानकारी में मामला है।

ये था मामला
सिलाना के मरीज अरुण कुमार ने बड़ौत के मेट्रो अस्पताल की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर और डीएम शकुंतला गौतम से की थी। आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का अस्पताल में दो बार ऑपरेशन हुआ, दोनों बार गलत किया गया। इससे उनकी पत्नी की जान पर बन आई और चंडीगढ़ में ले जाकर किसी तरह जान बची थी। आरोप लगाया कि अस्पताल के प्रबंधक ने ही ऑपरेशन किया था, इस दौरान महिला डॉक्टर भी मौजूद नहीं थी। शिकायत पर एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह को जांच दी गई। खामियां मिलने पर रविवार को अस्पताल सील कर दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन के समर्थन में पूर्व विधायक वीरपाल राठी सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed