फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of substandard material in road construction, work stopped

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, कार्य रुकवाया

Sat, 17 Oct 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of substandard material in road construction, work stopped
ग्रामीणों ने जेई का घेराव कर घंटों तक नहीं होने दिया कार्य
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता होने पर कार्य शुुरू हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला-हिसावदा से अमीनगर सराय-पुरा महादेव गांव के मार्ग की मरम्मत और निर्माण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को हिसावदा के ग्रामीणों ने मरम्मत में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने जेई का घेराव कर कार्य बंद करा दिया। इससे कार्य घंटो तक बाधित रहा। बाद में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता होने पर कार्य शुुरू किया गया।
ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग की मरम्मत व निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस कारण सड़क दो दिन में उखड़कर खराब हो रही है। गुणवत्ता की जांच किए बिना ही कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत का कार्य बंद कराकर जेई का घेराव किया तथा मानक के अनुसार कार्य की मांग की। इससे घंटो तक मार्ग की मरम्मत का कार्य बाधित रहा। उधर, जेई गंगा सिंह का कहना था कि मरम्मत कार्य में अनियमितता नहीं बरती जा रही है। कहा कि अगर ग्रामीणों को कोई शंका है तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मरम्मत कार्य की जांच करा सकते है। गांव के भोपाल सिंह ने फोन पर लोक निर्माण विभाग के सहायता अभियंता से फोन पर वार्ता की। वहां से आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। हंगामा करने वालों में भोपाल मलिक, विमल मलिक, शांतनु, धर्मेंद्र, राजबीर मलिक, इंद्रपाल मलिक, नरेश, किशनलाल, नीरज अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप, हंगामा
छपरौली। कस्बे के लोगों ने कस्बा से रठौड़ा होते हुए किशनपुर बराल जाने वाली सड़क के निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कहना था कि सड़क का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मानक के अनुसार निर्माण न करने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी। हंगामा करने वालों में प्रमोद रठौड़ा, देवेंद्र बदरखा, राजीव शर्मा ककौर, रविंद्र सिंह, अमित चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed