फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of kidnapping rape victim

दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का आरोप

Tue, 25 Jan 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping rape victim
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बागपत कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहते है। उसकी शादीशुदा धेवती पिछले कई महीने से उनके यहां रहती थी। धेवती 12 जनवरी उनकी पुत्रवधू के साथ बागपत सीएचसी में दवाई लेने जा रही थी। आरोप है कि सीएचसी के पास से युवक पवन, रवि व दो अज्ञात जबरन उसको लेकर चले गए। बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी धेवती का आरोपी पवन ने अपहरण कर दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा सिंघावली अहीर थाने में दर्ज कराया गया था और यह मामला कोर्ट में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि इस मामले में युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खाते से धोखाधड़ी से रुपये निकालने का आरोप
बागपत। हरचंदपुर गांव की पूनम ने कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया कि उसका खाता काठा की केनरा बैंक शाखा में खुला हुआ है। आरोप है कि एक बैंक मित्र ने उसके खाते से धोखाधड़ी से बीस हजार रुपये निकाल लिए। उसे बैंक में खाते की जानकारी करने पर इस बारे में पता चला। आरोप है कि उसने बैंक मित्र से अपने रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज करते हुए उसे व पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed