{"_id":"68c81986c1a941eded061111","slug":"accused-of-embezzling-rs-25000-from-sukanya-samriddhi-yojana-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-138451-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुकन्या समृद्धि योजना के 25 हजार रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुकन्या समृद्धि योजना के 25 हजार रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले अनुज यादव ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसने वर्ष 2024 में अपनी बेटी नित्या का कस्बे के डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया था, उसे तभी डाकघर में जाकर 25 हजार रुपये जमा किए थे।
डाकघर के एक कर्मी ने उसे जमा की गई रकम की रशीद भी दे दी, लेकिन उस पर अपने हस्ताक्षर नहीं किए। आरोप है कि उसने वह रुपये डाकघर में जमा नहीं किए। अब वह डाकघर में पासबुक अपडेट कराने गया तो 25 हजार रुपये की धनराशि जमा नहीं मिली। अनुज ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।