{"_id":"677bc73659e25911d30cba7a","slug":"accused-arrested-for-raping-class-11-student-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-124488-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली के लिए भी-- -
-शामली जिले के बलवा गांव का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11वीं की छात्रा को शामली जिले के बलवा गांव में अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी गौरव उर्फ शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
छात्रा के पिता ने सिंघावली अहीर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक जनवरी को उसकी बेटी काॅलेज गई थी, लेकिन छुट्टी होने के बाद शाम चार बजे तक वापस नहीं लौटी। आरोप लगाया कि शामली जिले के बलवा गांव स्थित उनकी रिश्तेदारी का युवक उसकी बेटी से एक साल से बातचीत कर रहा था। एक जनवरी को युवक ने उसकी बेटी को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर पिलाना छोड़कर चला गया। इस मामले में सीओ रोहण चौरसिया का कहना है कि पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी गौरव उर्फ शुभम निवासी बलवा जनपद शामली को रिगफ्तार लिया गया है।