फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident in Baghpat: two youth died two injured in road accident

दर्दनाक : अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दोनों के परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 20 Feb 2022 01:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 20 Feb 2022 01:26 PM IST
सार

बागपत में दो युवकों की हादसे में मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Accident in Baghpat: two youth died two injured in road accident
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


हादसा - 1
बिनौली में दाहा बरनावा मार्ग पर संतनगर गांव के पास गन्ने से भरे ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


मृतक युवक टीनू (35) पुत्र गंगेबिशन चंदायन गांव का रहने वाला था। वह बड़ौत की एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करता था। शनिवार की रात वह बड़ौत से बाइक पर सवार होकर अपने घर आने के लिए चला, जब वह दाहा बरनावा मार्ग पर पहुंचा तो संतनगर गांव के पास सामने से आ रहे एक गन्ने से भरे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उसे बड़ौत के अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान टीनू की मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पिता गंगेबिशन, मां बीरमति, पत्नी रीना व उसकी बेटियों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना


इसके बाद ग्रामीणों ने किनोनी शुगर मिल के पास ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता गंगेबिशन पुत्र सीताराम ने थाने पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हादसा - 2
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
बागपत में बुढसेनी-पूरा महादेव रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

मेरठ के रोहटा गांव निवासी दीपक पुत्र भूषण, राहुल पुत्र राजू, सुंदर पुत्र नत्थे अमीनगर सराय शादी में जा रहे थे। जैसे ही पूरा महादेव रोड पर पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दीपक की मौके पर मौत हो गई और राहुल व सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती किया गया है। बालैनी पुलिस ने दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed