फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AC mechanic dies after his bike collides with a tree

Baghpat News: पेड़ से बाइक टकराने पर एसी मैकेनिक की मौत

Thu, 18 Sep 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
AC mechanic dies after his bike collides with a tree
सड़क हादसे में मृतक रटौल निवासी फैजान की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
रटौल। खेत में पिता का खाना देकर लौट रहे एसी मैकेनिक फैजान (18) की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में घायल फैजान की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


रटौल निवासी गुलफाम ने बताया कि मुबारिकपुर गांव के जंगल में खेत में धान की फसल उगा रखी हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे उसका बेटा फैजान खेत में खाना देने गया था। वहां से लौटते समय मुबारिकपुर मार्ग पर फैजान की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से जा रहे राहगीरों ने फैजान का निजी अस्पताल में उपचार कराया और उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। निजी अस्पताल से फैजान की हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान फैजान की मौत हो गई। फैजान चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था और एसी मैकेनिक का काम करता था। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि रात के अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed