फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Abhimanyu Gupta are Jyotipunj of visually impaired

नेत्रहीनों के ज्योतिपुंज हैं अभिमन्यु गुप्ता

Sat, 26 Dec 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 26 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyu Gupta are Jyotipunj of visually impaired
आंखें ही दुनिया की हकीकत से सामना कराती हैं, आंखों में ज्योति हो तो ही कुदरत के रंगों का अहसास हो पाता है। आंखों के बिना दुनिया बेरंग और बेकार लगती है। जिंदगी की ऐसे ही उजाले को तरसते नेत्रहीनों के लिए ज्योतिपुंज बनकर उभरे हैं अग्रवाल मंडी टटीरी के अभिमन्यु गुप्ता।
विज्ञापन


उन्होंने न सिर्फ अब तक सवा लाख लोगों की आंखों का उपचार कराया है, बल्कि नेत्रहीनों को ज्योति दिलाने के लिए 64 नेत्रों का दान भी करा  चुके हैं।

अभिमन्यु  गुप्ता ने सिर्फ अग्रवाल मंडी टटीरी का नाम जिले में ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। उन्होंने अलग-अलग संस्थाओं से जुड़कर लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया और अब तक न सिर्फ चार हजार लोगों के नेत्रदान के लिए प्रेरित कर फार्म भरवाए, बल्कि नेत्रदान कराकर 64 लोगों की जिंदगी में उजाला ला चुके हैं।
विज्ञापन


आंखों को शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग मानते हुए उन्होंने अब तक सवा लाख लोगों की आंखों का उपचार कराया और संस्थाओं के सहयोग से 32 हजार लोगों की आंखों का भी ऑप्रेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिमन्यु गुप्ता का कहना है कि उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी स्वर्गीय लाला अर्जुन सिंह से मिली थी। उनके समाज सेवा के कार्य में उनकी पत्नी संतोष गुप्ता का भी अहम योगदान रहा है।

1986 में लगाया था पहला आई कैंप
अभिमन्यु गुप्ता 1986 से लोगों को आंखों की रोशनी देने के काम में जुट है। उन्होंने 23 फरवरी 1986 में पहला दस दिवसीय आई कैंप नगर में लगवाया था। अब तक 550 आई कैंप लगवाकर सवा लाख लोगों की आंखों की जांच तथा 32 हजार का ऑप्रेशन करा चुके है।

अभिमन्यु गुप्ता मंगलम लखनऊ, कल्याण करोति मेरठ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान दिल्ली के सहयोग से विकलांग लोगों को 10 करोड़ रुपये की सामग्री का वितरण भी करा चुके है।  इसके अलावा 27 रक्तदान शिविर तथा 40 विकलांग सहायता शिविर भी लगा चुके हैं।

बालिका शिक्षा में भी अग्रणी
बालिका की शिक्षा के लिए अभिमन्यु गुप्ता ने अथक प्रयास किए है। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है नगर का वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज। जिसका उन्होंने नगर के चार प्रमुख लोगों के साथ मिलकर वर्ष 1996 में निर्माण कराया था।


कब किस पद पर रहे आसीन
अभिमन्यु गुप्ता अग्रवाल समाज की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव है। वर्ष 2003 में जिला रेड क्रास समिति में सचिव, व्यापार मंडल में जिलामंत्री तथा पिछले छह वर्षों से अध्यक्ष हैं। वह दो बार वैश्य अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed