{"_id":"5db4564e8ebc3e93d0286b81","slug":"aath-logon-par-dahej-utpidan-ka-case-darj-baghpat-news-mrt450561980","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित आठ पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित आठ पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन

बागपत। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता मारपीट कर घायल कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सिसाना रोड निवासी सुखपाल ने अपनी बेटी अंजू की शादी तीन साल पहले सुभानपुर गांव निवासी राहुल से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में चार लाख लाख रुपये सहित अन्य सामान की मांग कर रहे हैं। चार माह पहले उन्होंने विवाहिता को मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। घर से निकाल दिया। चार माह से विवाहिता अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति राहुल, सास चमेली, ननद सीमा, ननदोई मिथलेश, जेठ पवन, जेठानी माया, रवि, सतीश निवासी सुभानपुर के खिलाफ धारा 498ए, 323, 506 आईपीसी व 3/4 दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।