Baghpat: श्रीराम मंदिर पर अभद्र टिप्पणी, युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल दी धमकी, हिंदू लोगों में भारी आक्रोश
Baghpat News : बागपत के एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर अभद्र टिप्पणी की। इससे श्री बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
विस्तार
बागपत जनपद में दोघट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो वायरल कर अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसका पता चलने पर श्री बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
श्री बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष संदेश शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख अमित कुमार, मंडल महासचिव मेरठ सतीश कुमार, देव पंवार, सन्नी पंवार आदि ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए टिप्प्णी की है।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी
उन्होंने बताया कि उक्त युवक ने श्रीराम मंदिर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए श्मशान बनाने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि मामले की तहरीर आई है। जो जांच के लिए साइबर सैल भेजी गई है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस