फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A wise man is not afraid of suffering: Ativeer Maharaj

ज्ञानी मनुष्य दुख से नहीं घबराता: अतिवीर महाराज

Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
A wise man is not afraid of suffering: Ativeer Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में धर्म सभा का आयोजन किया गया। आचार्य अतिवीर महाराज ने कहा कि दुख को समझना अति आवश्यक है। ज्ञानी मनुष्य दुख से नहीं घबराता और अज्ञानी मनुष्य दुख न होते हुए भी चिल्लाता रहता है।

रविवार की सुबह दिल्ली प्रस्थान से पूर्व आचार्य अतिवीर जी महाराज धर्म सभा में श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दे रहे थे। कहा कि ज्ञान हमारा तीसरा नेत्र है। इसके माध्यम से हम आने वाले दुख को समझकर उससे बचने का उपाय निकल सकते है। दुख प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में आता है। भले ही भगवान महावीर के जीवन को उठाकर देख ले। उनके जीवन में दीक्षा लेते ही कष्ट आने शुरू हो गए थे। मगर, वे नहीं घबराए और दुखों को समझकर मुक्ति मार्ग को पाया। भगवान राम ने भी 14 वर्ष तक वनवास काटा, मगर दुखों से घबराए नहीं। रावण जैसे महापराक्रमी से युद्ध कर विजयी हुए। इसलिए मनुष्य को दुख से नहीं घबराना चाहिए। प्रवचन के बाद आचार्य श्री धर्म ध्वज के साथ दिल्ली प्रस्थान कर गए। इस दौरान राकेश जैन, नरेश जैन, अमित जैन, राहुल जैन, अंकुश जैन, संजय जैन, कमल जैन, विकास जैन, राजेश जैन, दीपक जैन, अंशुल जैन, आकाश जैन, संयम जैन, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed